Join Telegram group Join Now

What is MAN in Hindi Update: जानिए क्या होता है मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क और इससे होने वाले फायदे। 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

What is MAN in Hindi Update: जानिए क्या होता है मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क और इससे होने वाले फायदे। 

What is MAN in Hindi Update:

क्या आप MAN Network के बारे में जानते है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्योकिं आज हम Metropolitan Area Network in Hindi के बारे में विस्तार से जानने वाले है। इस लेख में हम MAN Network क्या है, और यह किस तरह से काम करता है। इसके अलावा हम MAN Network के फायदे और नुक्सान के बारे में भी जानेगे।

Importance Of MAN:

MAN Network Kya Hai

MAN (Metropolitan Area Network) नेटवर्क बनाने के लिए बहुत सारे Local Area Networks को जोड़ना पड़ता है, LAN नेटवर्क को जोड़कर बनाया गया नेटवर्क ही MAN (Metropolitan Area Network) कहलाता है। MAN नेटवर्क LAN से ज्यादा और WAN से काम एरिया को कवर करता है।

आपको बता दें की आमतौर पर 1 से 50 किलोमाटर की रेंज के अंदर अंदर ही LAN (Local Area Network) को आपस में जोड़ने के लिए MAN (Metropolitan Area Network) को बनाया जाता है। इसे आमतौर पर इसलिए बनाया जाता है, जो एक ही शहर में प्राइवेट या सरकारी संस्थाएं या फिर ऐसे विभाग जिनकी एक ही शहर में कई ब्रांच है। 

उन्हें आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। सभी ब्रांच या शाखाओ को MAN के माध्यम से जोड़ने के बाद, सभी ब्रांच एक दूसरे का Data और Record आसानी से देख सकते है, इसके अलावा Data शेयर करना भी आसान हो जाता है।

For Which MAN Stands For:

  1. Full Form of MAN Network : Metropolitan Area Network
  2. MAN का पूरा नाम हिंदी में : मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (महानगरीय क्षेत्र नेटवर्क है।)

Benefits of MAN Network:

  1. MAN Network को एक शहर के सभी LANs नेटवर्क को आपस में जोड़ कर किया जाता है।
  2. MAN Network का उपयोग आमतौर पर एक शहर या नगर को जोड़ने के लिए किया जाता है।
  3. इसके अंतर्गत LANs (Local Area Networks) को राऊटर और कई तरह के स्विच की मदद से कनेक्ट करके जोड़ा जाता है।
  4. मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क LAN से बड़ा और WAN से छोटा होता है।
  5. मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क को 1 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर तक जोड़ा जा सकता है, हालाकिं कुछ बड़े
  6. शहरों में यह इससे ज्यादा दुरी तक भी जोड़ा जा सकता है।
  7. यह नेटवर्क आपको पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह के सेक्टर में देखने के लिए मिल सकता है।
  8. MAN Network की मदद से डाटा शेयर करना आसान हो जाता है।

MAN Network Examples:

अभी तक हमने ऊपर के लेख में Metropolitan Area Network के बारे में जाना, आइये अब जानते है, Metropolitan Area Network के कुछ उदहारण है। 

Internet Service Providers: इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने वाले MAN Network का एक अच्छा उदहारण है। यह किसी भी सीटी में अपना एक बड़ा MAN Network खोलकर उसे LAN के माध्यम से पुरे शहर में प्रदान करते है।

Landline Service Providers: इसी तरह से Landline Services प्रदान करने वाली कंपनियां भी करती है। इनका प्रतियेक सीटी में एक MAN Network होती है, उसी के माध्यम से यह पुरे शहर में अपनी सर्विस प्रदान करती है।

TV Network: टीवी नेटवर्क सर्विस प्रोवाइड भी अपना एक MAN Network बनाती है, जिसके बाद उसे यह छोटे छोटे पार्ट में LAN Network द्वारा शहर में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

How MAN Network Works:

MAN Network में आमतौर पर ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग किया जाता है। इसमें राऊटर और स्विच का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें, की स्विच एक प्रकार का Port होता है, जो की Data को एक फ्रेम के रूप में Filter करके उसे Handle करता है। एक स्विच डबल पोर्ट की तरह कार्य करता है, यह डाटा को फ्रेम में फ़िल्टर करने के अलावा कनेक्शन को भी मैनेज करता है।

अभी आपके मन में आ रहा होगा, की हमने स्विच क्या होता है, इसके बारे में तो जान लिया है। लेकिन MAN में राउटर क्या होता है, आपको बता दें, की राउटर डाटा पैकेट को उनके पाथ की पहचान करने में मदद करता है। अगर हम इसे आसान भाषा में समझे तो यह डाटा ट्रांसफर की निगरानी करता है। इन सभी आधार पर एक MAN Network कार्य करता है।

Types Of Metropolitan Network: 

MAN Network मुख्य रूप से तीन प्रकार का का होता है, आइये जानते है, Types of MAN Network :-

1. Fiber Distribution Data Interface (FDDI):

FDDI का उपयोग MAN नेटवर्क बनाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है, इसके अंतर्गत ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग किया जाता है। जैसी वजह से FDDI को Fiber Distribution Data Interface के नाम से जाना जाता है। यह एक साथ हजारो यूजर को जोड़ने की क्षमता रखता है। इसका उपयोग डाटा ट्रांसफर के लिए किया जाता है, और इसे ज्यादा से ज्यादा 200 किलोमीटर तक के एरिया में बढ़ाया जा सकता है।

2. Asynchronous Transfer Mode (ATM):

ATM तकनीक का उपयोग मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस तकनीक को सन 1980 विकसित किया गया था। आसान शब्दों में हम इसे रियल-टाइम डाटा ट्रांसमिशन के रूप में भी जान सकते है।

3. Switch Multimegabit Data Service (SMDS):

SMDS तकनीक का उपयोग डाटा ट्रांसफर को रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से डाटा कनेक्शन बिना किसी परेशानी के ट्रांसफर होता है। इसका उपयोग मुख्यरूप से LAN को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता था। SMDS को सन 1990 में विकसित किया गया था।

Benefits Of MAN:

  1. MAN नेटवर्क WAN की अपेक्षा बहुत अधिक गति से डाटा को ट्रांसफर कर सकता है। MAN की डाटा ट्रांसफर करने की गति 155 Mbps तक हो सकती है।
  2. MAN की रेंज LAN की अपेक्षा ज्यादा होती है।
  3. MAN नेटवर्क की मदद से इंटरनेट को शेयर किया जा सकता है, और यह हाई स्पीड में इंटरनेट शेयर करता है।

Disadvantages Of Metropolitan Network:

  1. WAN की अपेक्षा MAN एक छोटा नेटवर्क है, इसकी वजह से MAN नेटवर्क द्वारा 1 या 2 शहरों को ही जोड़ा जा सकता है।
  2. MAN को लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, जबकि LAN को बहुत आसानी से लगाया जा सकता है।
  3. MAN में ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग होता है, जो की महंगा होता है। इसलिए MAN को लगाने के लिए खर्चा ज्यादा आता है।
  4. MAN नेटवर्क को मैनेज करने के लिए व्यक्ति के पास अच्छी जानकारी का होना बहुत अनिवार्य है।

Note : यह लेख Metropolitan Area Network in Hindi के बारे में था। जिसमे आपको MAN नेटवर्क से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

Some Important Link 

Telegram Click Here
WhatsApp Link Click Here
Official Site Click Here

Leave a Comment