UP School Holidays Update: UP मे सर्दी के चलते डीएम का आदेश 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल, 12वीं तक के छात्रों को भी राहत।
UP School Holidays Update:
जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ठंड अधिक होने के चलते 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
UP School Holidays Update Overview
Name of the Article | UP School Holidays |
Type of the Article | डीएम का आदेश 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक |
OFFICIAL WEBSITE | Star Gurukul |
Detailed Information | Please Read The Article Completely |
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप:
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 से 12 के विद्यालय 16 जनवरी से खुलेंगे। इन विद्यालयों का समय बदला गया है। कक्षा 6-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
कक्षा 5 तक के विद्यालयों का अवकाश 20 जनवरी तक-
जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 5 तक के विद्यालयों का अवकाश 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लिहाजा कक्षा 5 तक के विद्यार्थी सीधे 23 जनवरी को ही स्कूल जाएंगे। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश मिलेगा। ये छात्र 16 जनवरी से स्कूल जाएंगे
न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस:
बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।